झांसी: 11 वर्ष पूर्ण होने पर पूर्व मंत्री ने प्रधानमंत्री को दी बधाई, कहा- 2013 में झांसी में किए वादे क्यों नहीं हुए पूरे
Jhansi, Jhansi | Jun 9, 2025 सोमवार की दोपहर 1:00 बजे अपने निवास पर पत्रकार वार्ता कर पूर्व केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री प्रदीप जैन ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सरकार के ग्यारह वर्ष पूर्ण होने पर बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी अपना वादा निभाओ भाषणों में अपने कहा था हर मजदूर, किसान साल के दो सौ दिन काम करेगा और 165 दिन अपने परिवार के साथ घर पर आराम करेगा।