झांसी: बुंदेलखंड को राज्य बनाने की मांग को लेकर बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में डीएम को ज्ञापन दिया
Jhansi, Jhansi | Jun 9, 2025 बुन्देलखण्ड निर्माण मोर्चा अध्यक्ष भानु सहाय के नेतत्व में बुंदेलखंड राज्य निर्माण का संघर्ष बहुत लम्बे समय से किया जा रहा है। जिसको लेकर जिलाधिकारी को कलेक्ट्रेट कार्यालय में ज्ञापन दिया गया। बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानु सहाय ने बताया कि सन 2014 के चुनाव में नरेन्द्र मोदी, राजनाथ सिंह एवं उमा भारती ने बुंदेलखंड राज्य बनाने का वादा किया था।