मेदिनीनगर (डालटनगंज): नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय में छात्रों के मुद्दे पर आइसा का अनिश्चितकालीन धरना शुरू
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की पलामू इकाई ने नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय प्रशासन की घोर लापरवाही और छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ मंगलवार से विश्वविद्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। पहले दिन शाम 4 बजे तक धरना दिया गया। यह आंदोलन छात्रों की लंबित मांगों और विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं के विरोध में किया जा रहा है