पलामू जिले के पड़वा के लोहड़ा पेट्रोल पंप के पास मंगलवार शाम 4 बजे एक कार के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा जाने से उसमें सवार कठौतिया के ठेकेदार संजय प्रसाद (50वर्ष) की मौत हो गयी। संजय पडवा मोड़ की ओर से आ रहे थे। अचानक उनकी कार अनियंत्रित हो गयी एवं डिवाइडर से टकरा कर तीन से चार बार पलटी खा गई। घटनास्थल पर ही संजय की मौत हो गई.