फिरोज़ाबाद: पुलिस लाइन ग्राउंड में एसएसपी सौरभ दीक्षित के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने की परेड
फ़िरोज़ाबाद पुलिस लाइन ग्राउंड में पुलिस के जवानो द्वारा परेड की गयी है।इस दौरान पुलिस कप्तान सौरभ दीक्षित को सलामी दी गयी,परेड के दौरान पुलिस कप्तान सौरभ दीक्षित नें दंगा नियंत्रण करने के टिप्स भी दिये। वही परेड के बाद पुलिस कप्तान नें भोजनालय, केंटीन ऒर आर्म्स वर्क शॉप का निरिक्षण किया है।खामिया मिलने पर नाराजगी जताई है।