फिरोज़ाबाद: गुराउ टोल के पास हाईवे पर रोडवेज बस आगे चल रहे वाहन से टकराई, चालक की हुई मौत व दो यात्री हुए घायल
बताया गया कानपुर से एक रोडवेज बस में आगरा के लिये कई सवारियां सवार हुई थी। जिनमें कुछ इटावा उतर गयीं करीब 25 सवारियांे बतायी गयीं सवार थीं। शुक्रवार की सुबह तड़के सवा तीन बजे करीबन थाना सिरसागंज क्षेत्र गुराउ टोल के पास हाईवे पर आगे चल रहे वाहन में रोडवेज बस अनियंत्रित होकर घुस गयी। जिससे सवार चालक राजेश की मौत हो गयी। जबकि दो यात्री विजय और कालीचरण घायल हुए।