फिरोज़ाबाद: रामगढ थाना क्षेत्र में महिला ने पति पर दूसरी औरत रखने, ईंट मारकर सिर फोड़ने व मां के साथ भी मारपीट करने का लगाया आरोप
थाना रामगढ के एक क्षेत्र से एक महिला व उसकी मां को शुक्रवार की सुबह करीब सवा आठ बजे करीब सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया। जहां लहूलुहान महिला का आरोप था उसके पति ने उसका ईट से सिर फोड़ दिया है उसकी मां को भी पीटा है कहना था घर में दूसरी औरत रख रहा है। फिलहाल महिला का उपचार कराया गया। मामले में थाना प्रभारी रामगढ संजीव दुबे ने अपना बयान दिया है।