फिरोज़ाबाद: ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता: थाना दक्षिण पुलिस ने तीन साल की मासूम को तीन घंटे में खोज निकाला
ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना दक्षिण पुलिस ने मानवीय संवेदनाओं से ओतप्रोत कार्य करते हुए एक 3 वर्षीय बच्ची को गुमशुदगी के महज तीन घंटे के भीतर सकुशल तलाश कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। थाना दक्षिण क्षेत्र के मालवीय नगर निवासी संजय की तीन वर्षीय पुत्री दीपू घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई थी। परिजनों ने थाना पुलिस का आभार व्यक्त किया है।