फिरोज़ाबाद: फिरोजाबाद को CM आवास योजना में प्रदेश में मिला पंचम स्थान, DM रमेश रंजन ने लापरवाह अफसरों को दी चेतावनी
दबरई कलेक्ट्रेट में डीएम रमेश रंजन ने शुक्र्वार दोपहर 12 बजे क़रीबन बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुसार हर गरीब को छत दिलाने की दिशा में फिरोजाबाद जिला प्रशासन ने शानदार कार्य करते हुए मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में प्रदेश स्तर पर पांचवां स्थान हासिल किया है। जिले को मिले 1553 आवासों के सापेक्ष 1478 आवास पूर्ण किए जा चुके हैं।