जयपुर: जयपुर पूर्व पुलिस ने ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में महिला सुरक्षा और बाल अपराध रोकथाम के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया
Jaipur, Jaipur | Aug 20, 2026 पुलिस आयुक्तालय के जिला जयपुर पूर्व पुलिस द्वारा आज 20 अगस्त गुरुवार को ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल सांगानेर में महिला सुरक्षा बाल अपराधों साइबर अपराधों से बचाव रोकथाम हेतु विशेष जागरूकता एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। 1370 से अधिक विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा बाल अपराध साइबर डिजिटल अपराधों से बचाव हेतु विशेष जानकारी दी गई