गुरुग्राम और नूंह जिले में बिजली चलाने हेतु निजी कंपनी को समानांतर लाइसेंस देने के विरोध में बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आवाह्न पर बिजली विभाग गुरुग्राम के सर्कल कार्यालय पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर, मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार नायब सैनी और चेयरमैन हरक मुकेश गर्ग का पुतला दहन किया गया। आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्कल सचिव दलबीर मोर ने की तथा मंच का संचालन सर्कल सचिव अमरजीत जाखड़ ने किया।
धरने को संबोधित करते हुए संयुक्त मोर्चा के वरिष्ठ नेता श्री देवेंद्र हुड्डा ने कहा की संयुक्त संघर्ष मोर्चा के घटकों ने निर्णय लिया है कि किसी भी कीमत पर बिजली का निजीकरण नहीं होने दिया जाएगा। निजीकरण का सीधा प्रभाव आम उपभोक्ताओं, किसानो और कर्मचारियों पर पड़ेगा। इसलिए संयुक्त मोर्चा ने निर्णय लिया है कि आज गुरुग्राम नूंह समेत पूरे हरियाणा में सभी सर्कल कार्यालय पर पुतला दहन कार्यक्रम किया जा रहा है। उसके बाद कल दिनांक 21 अक्टूबर को सभी सबडिवीजन कार्यालयों पर निजीकरण की प्रतियां जलाई जाएगी। और 22, 23 और 24 अक्टूबर को पूरे प्रदेश का बिजली कर्मचारी और अधिकारी प्रदेश व्यापी हड़ताल पर जाएगा।
आज के पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से इंजीनियर सुरेश रुहिल, मनोज नेहरा, संदीप जेलवाल, पूनम चंद, आकाशदीप एवं मैडम सरोज, सुशील शर्मा, राजेश ठाकरान, मुकेश भयाना, सच्चितानंद , पवन गोयल, विजय, राकेश, अजीत, नरेंद्र आदि ने कर्मचारी नेताओं ने भाग लिया।