हमीरपुर: छिमौली में दो घरों से चोरों ने नकदी और मोबाइल व जेवरात किए चोरी
छिमौली निवासी अलाउद्दीन और रामराज ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि बीती रात चोरों ने उनके घरों से नकदी, जेवरात और मोबाइल फोन चोरी कर लिए। हालांकि अलाउद्दीन के घर से चोरों ने दो एंड्रॉयड फोन और रामराज के घर से बक्से में रखे बीस हजार रुपये और जेवरात के साथ ही जरूरी कागजात चोरी कर लिए।