बख्शी का तालाब: निजी अस्पतालों पर छापा, झोलाछापों में मचा हड़कंप
इटौंजा में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस के साथ निजी अस्पतालों और क्लीनिकों पर छापेमारी की। कार्रवाई की भनक लगते ही कई संचालक शटर गिराकर फरार हो गए। अमानीगंज स्थित कार्तिक क्लिनिक में कोई नहीं मिला, जिस पर नोटिस चस्पा कर बंद करने के निर्देश दिए गए। जन सेवा क्लीनिक में डॉक्टर जावेद हसन नदारद मिले, जबकि अप्रशिक्षित कर्मचारी अस्पताल चलाता मिला।