मंडी: एनसीसी शिविर में भाग लेने आए जंजैहली क्षेत्र के बच्चों को जवाहर नवोदय विद्यालय के राहत शिविर में मिला आसरा
Mandi, Mandi | Jul 5, 2025 मंडी जिला के पंडोह में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के शिविर में भाग लेने आए जंजैहली क्षेत्र के कुछ बच्चे भी सोमवार मध्य रात्रि की प्राकृतिक आपदा के कारण विकट परिस्थितियों में पहुंच गए थे। सम्पर्क मार्ग अवरूद्ध होने से उनकी घर वापसी असंभव थी। ऐसे में उन्हें पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, पंडोह में अस्थायी राहत शिविर में रखा गया।