उन्नाव जिला अस्पताल परिसर में मरीज के तीमारदार आपस में भिड़े, जमकर हुई मारपीट; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
उन्नाव। जिला अस्पताल परिसर में अचानक उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मरीज के परिजनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी से शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया और दोनों पक्षों के लोग अस्पताल परिसर में ही एक-दूसरे पर टूट पड़े।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इमरजेंसी ब्लॉक के ठीक बाहर मरीज की तीमारदारी को लेकर तीमारदारों के बीच कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते दोनों पक्षों की महिलाएं और पुरुष आपस में भिड़ गए और जमकर हाथापाई व मारपीट हुई।
अस्पताल सुरक्षा व पुलिस चौकी पर उठे सवाल
घटना के समय अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हैरान करने वाली बात यह रही कि बगल में ही पुलिस चौकी और अस्पताल का सुरक्षा तंत्र मौजूद होने के बावजूद इस तरह की घटना घटित हो गई, जिससे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
Hardoi, Hardoi | Sep 20, 2026