🚨 हरदोई से बड़ी खबर | सड़क नहीं तो वोट नहीं!
जलभराव से बेहाल ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सड़क निर्माण की मांग को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन
हरदोई। बावन क्षेत्र की ग्राम पंचायत एजा से भदना गांव जाने वाला मार्ग इन दिनों बदहाली और जलभराव की समस्या से जूझ रहा है। सड़क पर पानी भर जाने के कारण राहगीरों, ग्रामीणों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
लगातार जलभराव के चलते रास्ते की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि लोगों के लिए आना-जाना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से समस्या बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदारों की ओर से सड़क निर्माण को लेकर कोई ठोस समाधान नहीं किया गया।
इसी नाराजगी के बीच ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर “रोड नहीं तो वोट नहीं” के नारे लगाए और प्रशासन एवं जिम्मेदार अधिकारियों से जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग रखी।
⚠️ ग्रामीणों की दो टूक—सड़क चाहिए, सिर्फ आश्वासन नहीं!
अब देखना होगा कि ग्रामीणों की इस मांग पर जिम्मेदार कब तक कार्रवाई करते हैं और बदहाल मार्ग से लोगों को कब राहत मिलती है।
📍 बावन क्षेत्र, जनपद हरदोई
📰 City News 24 Live
#हरदोई #बावन #एजा #भदना #हरदोई_न्यूज़ #सड़क_की_बदहाली #जलभराव #रोड_नहीं_तो_वोट_नहीं #ग्रामीणों_का_विरोध #CityNews24Live
Hardoi, Hardoi | Sep 20, 2026