कासगंज: जीआरपी पुलिस ने महिला सुरक्षा एवं नारी सशक्तिकरण के तहत कासगंज रेलवे स्टेशन पर चलाया जागरूकता अभियान
थाना जीआरपी कासगंज पुलिस ने महिला सुरक्षा एवं नारी सशक्तिकरण के तहत रेलवे स्टेशन कासगंज पर जागरूकता अभियान चलाया। पुलिसकर्मियों ने महिला यात्रियों को मिशन शक्ति, जहरखुरानी और आपातकालीन सेवाओं के संबंध में जानकारी दी। पुलिस ने यात्रियों को यात्रा के दौरान सतर्क रहने तथा किसी अजनबी व्यक्ति से खाने-पीने की वस्तुएं नहीं लेने की सलाह दी।