सिरसा: कांग्रेस नेता राजकुमार शर्मा जंडवाला मोहल्ला में मीडिया से हुए रूबरू, स्थानीय विधायक पर लगाए आरोप
Sirsa, Sirsa | Aug 27, 2024 प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि राजकुमार शर्मा ने स्थानीय विधायक गोपाल कांडा व उनके भाई गोबिंद कांडा पर चुनावी आचार संहिता की अवहेलना करने व मतदाताओं को बरगलाने के आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग को शिकायत की है। मंगलवार को आज मोहल्ला जंडवाला स्थित अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए राजकुमार शर्मा ने कहा कि गोपाल कांडा 5 साल तक जनता को भूल जाते हैं।