सिरसा: सिरसा शहर में धूमधाम से मनाया जा रहा है जन्माष्टमी पर्व, मंदिरों को भव्य रूप से सजाया
Sirsa, Sirsa | Aug 26, 2024 सिरसा शहर में आज जन्माष्टमी पर्व बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। जन्माष्टमी पर्व को लेकर मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया है। मंदिरों में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है। शहर के नोहरिया बाजार स्थित प्राचीन श्याम मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है। मंदिर के मुख्य सेवक ने बताया कि जन्माष्टमी को लेकर मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है।