सिरसा: रानिया में इनेलो पार्टी द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन,इनेलो महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
Sirsa, Sirsa | Aug 26, 2024 रानिया में इनेलो पार्टी द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है।इनेलो महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि10सालों में भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है आज भाजपा सरकार के राज में हर वर्ग पिछड़ा हुआ है।उन्होंने कहा कि बेरोजगारी चरम सीमा पर है।हरियाणा में नशा बढ़ रहा है और सबसे ज्यादा युवा नशे की चपेट में है।