सिरसा: शहर की मुल्तानी कॉलोनी क्षेत्र से युवक एक किलोग्राम अफीम सहित गिरफ्तार, शहर थाना में मामला दर्ज
Sirsa, Sirsa | Aug 26, 2024 एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान मुल्तानी कॉलोनी क्षेत्र से एक युवक को काबू कर उसके कब्जे से 1 किलो अफीम बरामद की है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान मुल्तानी कॉलोनी क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान गली में एक युवक आता दिखाई दिया जो कि पुलिस टीम को देख कर भागने की कोशिश करने लगा।