सिरसा: सैनी सभा ट्रस्ट द्वारा शहर के एक निजी पैलेस में सम्मेलन का आयोजन, नशे के खिलाफ जागरूकता फैलने का लिया फैसला
Sirsa, Sirsa | Aug 26, 2024 शहर के एक निजी पैलेस में सैनी सभा ट्रस्ट द्वारा सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर सैनी सभा ट्रस्ट के प्रधान नरेंद्र कुमार सैनी ने की शिरकत की। यह जानकारी देते हुए सोमवार को मास्टर श्याम सुंदर सैनी ने बताया कि सम्मेलन में शिक्षा के स्वरूप, रोजगार व सामाजिक हालातों पर चर्चा की गई। इसके अलावा नशे के प्रति समाज में जागरूकता फैलाई जाएगी ।