सिरसा: गुरुद्वारा दसवीं पातशाही में सिख समाज ने बताया पुलिस ने 14 सिखों पर नाजायज किया केस दर्ज
Sirsa, Sirsa | Aug 27, 2024 गुरुद्वारा दसवीं पातशाही में सिख समाज ने बताया कि पुलिस ने 14 सिखों पर नाजायज केस दर्ज किया है।उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले गुरु ग्रंथ साहिब से बेअदबी मामले में दोषियों को जमानत मिल गई थी।जिसके रोषस्वरूप उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया था।परंतु पुलिस ने 14 सिखों पर देशद्रोह व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है जो कि सरासर गलत है।