बिहार: सोहडीह महुआतर मोहल्ला में मोबाइल फोन पर गाना बजाने के दौरान हुए विवाद में हुई मारपीट, 3 लोग हुए जख्मी
Bihar, Nalanda | Jan 25, 2024 सोहडीह महुआतर मोहल्ला में मोबाइल फोन पर गाना बजाने के दौरान हुए विवाद में मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। जिससे तीन लोग जख्मी हो गए। गोविंद कुमार ने बताया कि वो मोबाइल पर गाना बजा रहा था उसी दौरान मोहल्ला के 4 युवक आया और गाली गलौज करते हुए गाना बंद करने को कहां। जिसका विरोध करने पर मारपीट करने लगा और बीच बचाव करने पहुंची दो महिला के साथ भी मारपीट की है।