बिहार: बेलटूटी के मामले में पुलिस ने दो अलग-अलग गांव से 2 लोगों को किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच के लिए लाया गया सदर अस्पताल
Bihar, Nalanda | Jan 25, 2024 भागन बीघा ओपी क्षेत्र के धमासान गांव और मिल्कीपर गांव से बेलटूटी के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों की पहचान केडी यादव और सत्येंद्र यादव के रूप में हुई। इस मामले में भाषण बीघा ओपी प्रभारी ने बताया कि मारपीट के मामले में कोर्ट से इन लोगों ने बेल करवा लिया था, उसके बाद कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे थे। कोर्ट के द्वारा नोटिस आने के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।