भीलवाड़ा: आबकारी विभाग की कार्रवाई में अवैध हथकड़ शराब की भट्टी ध्वस्त, 5 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार, 2600 लीटर वॉश नष्ट
भीलवाड़ा। जिले में अवैध हथकड़ शराब माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी निरोधक दल (शहर) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। आबकारी विभाग की टीम ने मुखबिर की पुख्ता सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित की जा रही हथकड़ शराब की भट्टी को पूरी तरह नष्ट कर दिया है। इसके साथ ही मौके से भारी मात्रा में अवैध शराब और उपकरण जब्त कर 5 आरोपी गिरफ्तार