पीलीबंगा: पीलीबंगा पुलिस की कार्रवाई में कार से 144 पव्वे अवैध देसी शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार
पीलीबंगा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कार से 144 पव्वे देसी शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज शुक्रवार को बताया कि शराब परिवहन में प्रयुक्त कार को भी जब्त किया है। ईएसआई प्रवीण कुमार ने आरोपी भीमसेन जाट निवासी 18 एसपीडी को 144 पाव देसी शराब मय कार सहित गिरफ्तार किया है।