मोठ: समथर कस्बे में बिजली संकट पर लोगों का गुस्सा फूटा, पावर हाउस पर किया जोरदार विरोध प्रदर्शन
Moth, Jhansi | Jul 9, 2026 समथर कस्बे में लगातार अघोषित बिजली कटौती से परेशान लोगों ने बिजली पावर हाउस पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं का आरोप है कि 24 घंटे में मुश्किल से 10 घंटे ही बिजली मिल रही है, जिससे भीषण गर्मी में जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बिजली विभाग के अधिकारियों ने जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ