बिंदकी: पनेरूवा गांव में मां-बेटा को मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए घर में ताला लगाने का आरोप, 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद थाना क्षेत्र के पनेरुवा गांव की महिला कमला देवी पत्नी रतिराम द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मंगलवार व बुधवार रात्रि करीब 12 बजे चार लोगों के खिलाफ मारपीट करने जान से मारने की धमकी देने तथा घर में ताला लगा देने के आरोप का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने रामादेवी, अंकुल, अनीता देवी तथा सत्येंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।