केराकत: चंदवक थाना क्षेत्र के बरैछाबीर गांव में पुरानी रंजिश के चलते 2 पक्षों में हुई मारपीट, आधा दर्जन लोग हुए घायल
लुटावन निषाद व सुग्रीव निषाद में पुराना विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार की रात लुटावन के बेटे कपिल व सुग्रीव के पौत्र सतीश के बीच मारपीट हो गई जिसमें कपिल घायल हो गया। शुक्रवार सुबह लुटावन पक्ष के लोग विपक्षी के दरवाजे पर उलाहना के लिए पहुंचे तो दोनों में कहासूनी होने लगी जो थोड़े ही देर में मारपीट में तब्दील हो गई। जिसमें दोनों पक्ष आधा दर्जन दर्जन लोग घायल।