केराकत: गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में अराजक तत्वों ने किसान के खेत में लगे 55 लिपटस के हरे पेड़ को उखाड़ा
गोपालपुर गांव निवासी संतोष मौर्य ने अपने खेत में 55 लिपटस का पेड़ तीन महीने पहले लगाया था। पेड़ तेजी से तैयार होने लगा था। बीती देर रात में अज्ञात अराजकतत्वों ने संतोष मौर्य के खेत में लगे 55 लिपटस के हरे पेड़ को उखाड़ कर फेंक दिया। जब मंगलवार को सुबह संतोष खेत की तरफ गया तो उखड़े हुए पेड़ों को देखा। घटना की सूचना संतोष मौर्य ने डायल 112 पुलिस को दिया ।