केराकत: जलालपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में पड़ोसी ने मां-बेटे को पीटा, एसपी के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
सलेमपुर गांव में एक महिला और उसके नाबालिग बच्चों की बेरहमी से पिटाई के मामले में पुलिस ने एसपी के आदेश पर गुरुवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले में पीड़िता का आरोप है कि पड़ोसी ने न केवल उसके बच्चों को मारा बल्कि उसके घर में घुसकर मारपीट की। पुलिस अब गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।