केराकत: चंदवक थाना क्षेत्र के पड़सौड़ी गांव के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की हुई मौत
आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर क्षेत्र के पड़सौड़ी गांव के सामने सोमवार सुबह पांच बजे घने कोहरे के कारण टहल रहे युवक की अज्ञात वाहन के धक्के से घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उसकी उम्र 40 वर्ष के आसपास आंकी गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त न होने के कारण मर्चरी रूम में रखवा दिया है।