केराकत: चंदवक थाना क्षेत्र के भैंसा गांव निवासी युवक ने बाइक लेकर भाग जाने का लगाया आरोप, दी तहरीर
पुलिस को दी गई तहरीर में युवक ने आरोप लगाया है कि शनिवार सुबह घर से बाइक से मोढ़ेला जा रहा था। बीच रास्ते में रामगढ़ निवासी मनोज निषाद पुत्र स्व. अंगद बाइक रुकवा कर बैठ गया। मोढ़ेला पहुंचने पर कहा समोसा लेकर आओं । लेने गया इसी दौरान बाइक लेकर फरार हो गया। पुलिस मामलें की जांच कर रही है। चंदवक थानाध्यक्ष वृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिला है ।