केराकत: चंदवक थाना क्षेत्र के हटवा और धुंही गांव से चोरों ने चुराई आठ बकरी और बकरें
धुंही गांव से सोमवार रात चोर पांच बकरी व तीन बकरा चुरा ले गए जब कि दो बकरी के बच्चें बच गए। सुबह जानकारी होने पर पशुपालकों ने पुलिस को लिखित सूचना दी। पुलिस छानबीन कर रही है।हटवा (टांड़) निवासी विजय बहादुर पाल व फेंकू कन्नौजिया सोमवार शाम को पशुओं को खिला कर बांध कर सो गए। रात में चोर विजय बहादुर का तीन बकरी व फेंकू का दो बकरी व दो बकरा चुरा ले गए।