रोटरी क्लब ने जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाई दीपावली, 60 पैकेट बांटकर बांटी खुशियां : जालोर। रोटरी क्लब जालोर की ओर से शनिवार को पानीयानाडा बस्ती में जरूरतमंद बच्चों के साथ दीपावली मनाई गई। इस दौरान बच्चों को मिठाई, दीये और पटाखों के 60 पैकेट वितरित किए गए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम में पीडीजी मोहन पाराशर, क्लब अध्यक्ष रमेश कुमार जैन, सचिव हितेश प्रजापत, पार्षद नितिन सोलंकी, पवन ओझा, दिनेश सुंदेशा, संजय सुंदेशा, कांता जैन, नूर मोहम्मद, प्रकाश मोदी और विद्यालय प्रधान ललित खत्री सहित रोटरी क्लब के सदस्य मौजूद रहे। सदस्यों ने बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
Jalor, Jalor | Nov 7, 2026