एडीआरएम ने जालोर रेलवे स्टेशन पर विकास कार्यों का लिया जायजा : जालोर। उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर मंडल के एडीआरएम करनी राम ने गुरुवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जोधपुर-जालोर रेलखंड का निरीक्षण किया। उन्होंने फुटप्लेट निरीक्षण के दौरान ट्रैक, सिग्नल और रेल परिचालन की संरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जालोर रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता जांची। मोकलसर-बालवाड़ा के बीच समपार फाटक सी-24 का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों की समीक्षा की। समदड़ी स्टेशन पर रेलकर्मियों के संरक्षा सेमिनार में अधिकारियों को सुरक्षा नियमों की पालना और सुधार कार्य समय पर पूरे करने के निर्देश दिए।
Jalor, Jalor | Nov 6, 2026