उचेहरा: ताम्रकार समाज ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उचेहरा थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन।
17 जून को बजरंग दल के एक कार्यकर्ता के साथ हुई मारपीट की घटना में आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर ताम्रकार समाज ने उचेहरा थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। समाज के पदाधिकारियों और युवाओं ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा कठोर कार्रवाई की मांग की।