बाह: रुपए वापस मांगने पर रैपुरा भदौरिया में एक युवक को पीट कर किया घायल,पुलिस जांच में जुटी
थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत रैपुरा भदौरिया का एक मामला प्रकाश में आया है। जिसमें एक युवक को अपने पैसे वापस मांगना भारी पड़ गया। यह बात उस व्यक्ति को इतनी बुरी लगी की उसने युवक के साथ मारपीट कर दी, जिसमें युवक घायल हो गया। जिसमें पीड़ित ने थाना पिनाहट पर तहरीर दी है और पुलिस ने भी घायल को प्राथमिक उपचार दिलवाने के बाद जांच शुरू कर दी है।