बाह: गांव नरहौली के पास बाइक फिसलने से एक मासूम बच्ची समेत तीन लोग घायल
बेमौसम हुई बरसात के कारण आम जनमानस के जीवन पर भी असर पड़ा है। इसी के चलते थाना बाह के गांव नरहौली के पास सोमवार की शाम को एक बाइक फिसल गई,जिस पर एक मासूम बच्ची समेत 3 लोग सवार थे। इस घटना में तीनों ही घायल हो गए आनन फानन में तीनों को इलाज के लिए सीएससी केंद्र बाह में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों का द्वारा इलाज जारी है।