सेवढ़ा: सेवढ़ा में सिंध नदी उफान पर, छोटा पुल और मंदिर डूबा; जलस्तर खतरे के निशान के पास, सनकुआ घाट पर पुलिस तैनात
Seondha, Datia | Sep 6, 2026 जिले सहित प्रदेश में लगातार बारिश मोहिनी एवं मणि खेड़ा डैम से पानी छोड़नै से सिंध नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। रविवार को सेवढ़ा स्थित सिंध नदी का छोटा पुल पूरी तरह पानी में डूब गया है, साथ ही नदी किनारे स्थित मंदिर भी जलमग्न हो गया है। नदी का पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है प्रशासन सनकुआ घाट के पास पुलिस तैनात की लोगों से अभी नदी किनारे ना जाए