करछना: भगेसर गांव में पुलिया से फिसल कर नदी में डूबे किशोर का दूसरे दिन बरामद हुआ शव,परिजनों में मचा कोहराम
मामला प्रयागराज के यमुनानगर कराना थाना क्षेत्र के भीरपुर चौकी अंतर्गत देलही भगेसर गांव का है,जहां पर बीते कल मेजा थाना क्षेत्र के नेवडिया गांव निवासी शिवा मिश्रा उम्र करीब 14 वर्ष अपने ननिहाल में घूमने के लिए आया था,तथा भगेसर गांव के पास पुलिया पर घूमने गया था जहां से पैर फिसलने से गहरे पानी में डूब गया,आज सोमवार को दूसरे दिन किशोर का शव बरामद हुआ है।