करछना: देहली गांव के सामने उफनाई नदी में डूबे छात्र को एनडीआरएफ की टीम ने 18 घंटे बाद किया बरामद
करछना थाना क्षेत्र के देहली गांव के सामने रविवार को दोस्तों के साथ ननिहाल घूमने जा रहा मेजा क्षेत्र के नेवडिया गांव निवासी कृष्ण कुमार मिश्रा का बेटा शिवा का पैर फिसलने से उफनाई नदी में डूब गया था। पुलिस ने पानी में डूबे छात्र को स्थानीय लोगों की मदद से देर शाम तक खोज किया कहीं सुराग नहीं चल सका। सोमवार को एनडीआरएफ की टीम पहुंची 18 घंटे बाद शव बरामद किया।