मोहनलालगंज: विवाहिता की हत्या मामले में मोहनलालगंज पुलिस ने पति और ससुर को किया गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
मोहनलालगंज पुलिस द्वारा जानकारी साझा करते हुए बताया गया की सिसेंडी गांव में विवाहिता की हत्या मामलें में पुलिस ने आरोपी पति लक्ष्मी नारायण उर्फ ज्ञान व ससुर रामलाल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनो को जेल भेज दिया गया। वहीं पुलिस द्वारा अन्य आरोपियों की तलाश जारी हैं।