मोहनलालगंज: गोसाईगंज में शराब की दुकानों पर नियमों की अनदेखी, सड़कों पर पीने वालों का जमावड़ा दिखा
गोसाईगंज क्षेत्र में शराब की दुकानों पर प्रशासन के नियमों की खुलेआम अवहेलना होने का मामला सामने आया है। देसी शराब और अंग्रेजी बियर की दुकानों पर खड़े होकर पीने और नाबालिगों को शराब बेचने पर रोक होने के बावजूद यह कार्य जारी है। लाइसेंसधारक मुनाफे के लिए नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। इससे युवा पीढ़ी गलत दिशा की ओर बढ़ रही है।