जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनुबाई भारतसिंह तंवर की उपस्थिति में मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान शिविर अंतर्गत जनपद पंचायत कसरावद के खलखुर्द ग्राम पंचायत में उपस्थित होकर ग्रामीणों की समस्या का निवारण किया गया। इस अवसर मंडल अध्यक्ष दीपक पटेल, जनप्रतिनिधि बंटी तंवर, और अधिकारी कर्मचारी की उपस्थिति में सफल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।