कसरावद के इंदौर खरगोन मार्ग पर ग्राम बालसमुद-बलगांव फाटे के बीच एक मिनी ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बाइक सवार ठाकुरसिंह पिता फकीरा राठौर आर्दश नगर कसरावद निवासी अपनी बाइक से खलघाट से कसरावद की ओर जा रहे थे इस दौरान बलगांव फाटे के पास मिनी ट्रक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी ।