कसरावद: संत सियाराम बाबा के चरण पादुका की हुई स्थापना, ग्राम भट्टियांन में शुरू हुआ 17वीं का कार्यक्रम; दिनभर चलेंगे अनुष्ठान
परमहंस सद्गुरु, मां नर्मदा के वरद पुत्र,निमाड़ के संत श्री सियाराम बाबा का दिनांक 11 दिसम्बर देवलोकगमन हो गया था जिसके बाद आज शुक्रवार को सन्त की 17 वीं के कार्यक्रम हो रहा हैं जिसके तहत सुबह करीब 11 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ साधु संतों की अगुवाई में राम रक्षा स्रोत का पाठ व नर्मदा का दूध से अभिषेक किया गया जिसके बाद बाबा की चरण पादुका की स्थापना की गई।