लालगंज: दरियापुर नेवादा गांव में विद्युत करंट की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मची चीख-पुकार
आजमगढ़ जनपद के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर नेवादा गांव में शनिवार सुबह विद्युत करंट की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक हो गई। बताया जा रहा है कि घर के बाहर टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया । परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।