Public App Logo
निषाद समाज ने ध्वजारोहण कर किया वृक्षारोपण, लगाए 30 पौधे गोटेगांव। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निषाद समाज द्वारा निषादराज समाज कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री एवं क्षेत्र के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि जालम सिंह पटेल (मुन्ना भैया) की गरिमामयी उपस्थिति रही। निषाद समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों ने श्री पटेल का आत्मीय स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया तथा समाज पर उनका स्नेह एवं आशीर्वाद बनाए रखने का आग्रह किया। इस अवसर पर समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि निषाद समाज सदैव सामाजिक एकता एवं विकास के कार्यों में सक्रिय रहेगा। ध्वजारोहण के उपरांत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए निषाद समाज द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 30 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में चिरोंजीलाल कहार, गोविंद कहार, राजेश कहार, रवि रैकवार, सुनील कहार, इमरत कहार, राकेश कहार, राधे बर्मन, हलकई नोरिया, कमल कहार, केदार नोरिया, अरविंद कहार, चंद्रशेखर कहार, भानुप्रताप कहार, पंचम रैकवार, हरप्रसाद कहार, राजेश कालू कहार, हीरालाल रैकवार, प्रकाश रैकवार, भगवत कहार, विनोद कहार, पूनम कहार, मानसिंह कहार, संजय रैकवार, परमलाल कहार सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। Jalam Singh Patel Maninagendra Singh Foundation ✍️ कैलाश गुप्ता जिला प्रभारी, नई दुनिया, नरसिंहपुर मो. 9329446506 - Gotegaon News